Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shivpuri is carving out a new identity in the field of sports: Scindia

खेल के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है शिवपुरी : सिंधिया

Fri, 13 Nov 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shivpuri is carving out a new identity in the field of sports: Scindia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को शिवपुरी में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (अंडर-17 बालक) का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुई। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए 765 खिलाड़ियों और 120 अधिकारियों का स्वागत किया। सिंधिया ने इससे पहले अंडर-18 अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपुरी में देशभर की खेल प्रतिभाओं का एकत्रित होना गौरव का विषय है। खिलाड़ी यहां पदक जीतने नहीं, बल्कि अपने सपनों को नई उड़ान देने आए हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता पहली बार शिवपुरी में आयोजित हो रही है। सिंधिया ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उनके पिताजी श्रीमंत माधवराव सिंधिया के नाम पर है। उनके पिताजी खेलों को अनुशासन और चरित्र निर्माण का माध्यम मानते थे। शिवपुरी खेल के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है, यहां कई खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। देश की पहली शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी भी शिवपुरी में स्थापित है।
विज्ञापन

0000
शिवपुरी की बेटियों ने बढ़ाया गौरव
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी की उभरती खेल प्रतिभाओं की सराहना की। उन्होंने प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल यादव की बेटियों दक्षता यादव और लावन्या यादव को बधाई दी। इन दोनों का चयन अंडर-17 मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलने चाहिए ताकि वे ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed