{"_id":"c37695a8c0eb72bd9e2cd9979c8817f3","slug":"shivpal-singh-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल समेत कई मंत्री आज नगर में, प्रशासन सतर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल समेत कई मंत्री आज नगर में, प्रशासन सतर्क
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की पुत्री की शादी में सोमवार को प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व समाजवादी पार्टी के नेताओं के आने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन में अलर्ट की स्थिति है।
गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव व निवाड़ी की पूर्व विधायक मीरा यादव की पुत्री शिवांगी तथा विधानसभा परिषद के पूर्व सभापति सुखराम चौधरी के पुत्र आर्यन का सोमवार को विवाह समारोह है। कार्यक्रम भगवंतपुरा स्थित स्पेस मून सिटी में होगा। दो हाईप्रोफाइल समाजवादी परिवारों के उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के आने की संभावना है। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव व समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। जबकि, सपा मुखिया मुलायम सिंह के भाई सांसद रामगोपाल यादव समेत विवाह समारोह में कई अन्य मंत्रियों व समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। रविवार को सर्किट हाउस को चकाचक कर दिया गया। साथ ही सड़कों को भी सुधारा जा रहा है। 3
वीवीआईपी के चलते यातायात में फेरबदल
झांसी। शहर में वीवीआईपी के आगमन के चलते सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल कर दिया गया है।
प्रभारी यातायात सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि रिसाला चुंगी से भगवंतपुरा दिगारा बाईपास के मध्य यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मऊरानीपुर से झांसी शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन भगवंतपुरा बाईपास से डायवर्ट करके दिगारा मेडिकल बाईपास से शहर की ओर आएंगे।
विज्ञापन
मऊरानीपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रिसाला चुंगी से डायवर्ट करके मेडिकल तिराहा दिगारा बाईपास से भगवंतपुरा बाईपास से होकर मऊरानीपुर के लिए भेजा जाएगा। ललितपुर से आने वाले सभी वाहन राजगढ़ बैरियर से वापस होकर खैलार बाईपास से होकर कानपुर या ग्वालियर के लिए जाएंगे। कानपुर से आने वाले वाहन मेडिकल बाईपास से डायवर्ट होकर रक्सा बाईपास से होकर शिवपुरी, ग्वालियर व ललितपुर जाएंगे।