फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shiva's support for cleanliness

सफाई के लिए शिव का सहारा

Thu, 09 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Shiva's support for cleanliness
सफाई के लिए शिव का सहारा - फोटो : demo
सूजे खां खिड़की और नई बस्ती के लोगों ने सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनूठा तरीका निकाल लिया है। जिस जगह लोग कचरा फेंकते थे, वहां साफ- सफाई करने के बाद शिव मंदिर स्थापित कर दिए और अब वहां पूजा-अर्चना हो रही है। सफाई इंतजाम खुद मोहल्ले वालों ने संभाला हुआ है। आसपास इलाके की भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो गई है।
विज्ञापन

नई बस्ती में गनपत खिड़की के बगल में कचरा घर था, जहां आसपास के लोग कचरा डालते थे। सफाई कर्मी नियमित रूप से कचरा नहीं उठा पाते थे, जिससे आसपास बदबू फैलती थी। बरसात के दिनों में मुहल्लेवाले काफी परेशान रहते थे। बगल में कलारी थी और कचरा बीच सड़क तक फैला रहता था। मुहल्ले वाले आए दिन नगर निगम में शिकायत करते रहते थे, लेकिन सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। तब मुहल्ले वालों ने अनूठा तरीका निकाला। रातोंरात गनपत खिड़की के किनारे पर शिवलिंग स्थापित कर दिया। इसके बाद वहां कोई कचरा नहीं फेंकता।
विज्ञापन

सूजे खां खिड़की के कचरा घर का भी यही हाल था। सड़क तक कचरा फैला रहता था। सात महीने पहले बरसात के दौरान नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थे। इसके बाद मुहल्ले वाले एकजुट हुए और वहां शिवलिंग स्थापित कर दिया। पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मुहल्ले वाले एकजुट हो गए और उन्हें लौटना पड़ा। अब दोनों ही मुहल्लों में शिव मंदिर हैं और वहां नियमित सफाई होती है। कचरा एक जगह दूर फेंका जाता है। पर सवाल यह है कि क्या सफाई के लिए इस तरह के इंतजाम ठीक हैं? यह भी नगर निगम की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था पर सवाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



होली से पहले होगी नालियों की सफाई
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि होली पर्व से पहले शहर की सभी नालियां साफ करने की जिम्मेदारी सभी सफाई निरीक्षकों को सौंप दी गई है। सुबह झाडूू लगाई जाएगी और दोपहर बाद नालियों की सफाई होगी।  850 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होलिका दहन की राख पंचमी के दिन उठाई जाएगी।

दूर होगी कचरा घरों की समस्या 
शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सुचारु रूप से शुरू होने पर ही समस्या का समाधान होगा। इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
- डा. राकेश बाबू 
नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed