फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shikshamitra died after falling into the well

Jhansi News: कुएं में गिरने से शिक्षामित्र की मौत

Tue, 18 Apr 2023 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra died after falling into the well
झांसी। रक्सा थाना इलाके के ग्राम बमेर में कुएं में डूबने से शिक्षामित्र की मौत हो गई। वह जानवरों को पानी पिलाने के लिए खेत पर गया था। इसी दरम्यान कुएं की रस्सी-बाल्टी में पैर फंसने से वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

ग्राम बमेर निवासी ओमप्रकाश अहिरवार (42) अवधपुर के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। स्कूल से आने के बाद दोपहर में वह जानवरों को पानी पिलाने लिए खेत गए थे। काफी देर तक लौटकर न आने पर मां शांति खेत पर पहुंची। यहां उन्होंने देखा की कुएं की रस्सी-बाल्टी पानी में उतरा रही है। कुएं में किसी के गिरने की आशंका होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ लोग रस्सी के सहारे कुएं में उतरे तो 50 फीट की गहराई में ओमप्रकाश का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में पत्नी प्रभा के अलावा दो बेटे सुब्रत, प्रिंस व बेटी साक्षी है। हादसे के बाद से परिवार का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed