फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shameful: Uncle raped minor niece

शर्मनाक: चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

Fri, 27 May 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shameful: Uncle raped minor niece
झांसी। रक्सा इलाके में रिश्तों को चाचा ने कलंकित कर डाला। उसने बुधवार को घर में अकेली नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस घटना के बारे में मालूम चला तब सभी पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे गए। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद चौबीस घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रक्सा इलाका निवासी नाबालिग पीड़िता के पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। उनका चचेरा भाई (28) भी घर के बगल में परिवार के साथ रहता है। वह भी खेती-बाड़ी करता है। पुलिस ने बताया कि परिवार में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पिता अपनी पुत्री (11) एवं चचेरे भाई को लेकर दतिया गए थे। शादी में हिस्सा लेेने के बाद तीनों बुधवार सुबह वापस लौट आए। यहां रक्सा टोल प्लाजा पर पिता ने चचेरे भाई एवं पुत्री को उतारकर घर भेज दिया जबकि खुद अपने खेत चले गए। उधर, नाबालिग भतीजी को लेकर चाचा घर पहुंचा। यहां कोई नहीं था। इसी दौरान उसने मासूम भतीजी के साथ घिनौनी हरकत कर डाली। मासूम भतीजी खून से लथपथ होकर वहीं दर्द से कराहने लगी। उसकी हालत देखकर चाचा वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तब खून से लथपथ मासूम को देख उनके होश उड़ गए। पूछने पर मासूम ने चाचा की हैवानियत बयां कर दी। गुस्साए परिवार के लोग उसे लेकर तुरंत बुधवार देर-रात रक्सा थाने पहुंच गए। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर अनुज सिंह समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। सीओ सदर के मुताबिक आरोपी को बृहस्पतिवार को देव एकडेमी के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाने के बाहर परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी को फांसी देने की मांग
पीड़िता को लेकर देर-रात परिजन रक्सा थाने पहुंच गए। यहां परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाने के बाहर परिजन आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed