{"_id":"66a43eaa6c3de3786e056036","slug":"shameful-the-victims-husband-kept-pleading-the-inspector-kept-asking-obscene-questions-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-359385-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : पीड़िता का पति गिड़गिड़ता रहा, दरोगा पूछता रहा अश्लीलता से भरे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : पीड़िता का पति गिड़गिड़ता रहा, दरोगा पूछता रहा अश्लीलता से भरे सवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सकरार थाने में तैनात एक दरोगा का बेहद शर्मनाक ऑडियो सामने आया है। करीब 5.49 मिनट लंबे इस ऑडियो में दरोगा बेहद अभद्र अंदाज में पीड़िता के पति से दुष्कर्म को लेकर पूछताछ करता सुनाई पड़ रहा है। पीड़िता का पति गिड़गिड़ाते हुए अनभिज्ञता जताता रहा लेकिन, दरोगा सवालों के जरिये अश्लीलता की हदें पार करता रहा।
महिला अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात सरकार कह रही है लेकिन, खुद पुलिस महकमा ही इसे पलीता लगा रहा है। कुछ दिन पहले सकरार थाने में एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना सकरार थाने में तैनात एक दरोगा को सौंपी गई। दरोगा ने पीड़िता के पति से फोन पर ही पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान वह सामान्य मर्यादा भी भूला बैठा। पीड़िता के पति से एक के बाद एक कई अश्लील सवाल पूछे। हद तो यह हो गई कि उसने पीड़िता और आरोपी में मिलीभगत की बात तक कह डाली। पीड़िता का पति इन सब बातों से अनभिज्ञता जताता रहा लेकिन, दरोगा उसकी बात सुनने को ही राजी नहीं था। करीब 5.49 सेंकेंड लंबे ऑडियो में दरोगा पति से अश्लील सवाल पूछता सुनाई पड़ रहा है। दरोगा और पीड़िता के पति के बीच हुई यह बात बृहस्पतिवार को वायरल हो गई। पुलिस अफसर मामले की जांच करा रहे हैं। आरोपी दरोगा पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।