फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shakeel is witness of first prize to sindhu

सिंधू के पहले खिताब के साक्षी हैं शकील

Mon, 26 Aug 2019 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
shakeel is witness of first prize to sindhu
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू(बाएं) के साथ जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एवं राष्ट्रीय अंपायर शकील अहम?
सिंधू के पहले खिताब के साक्षी हैं शकील
विज्ञापन

झांसी। बैडमिंटन में देश की पहली महिला विश्व विजेता हैं पीवी सिंधू, जिनके पहले राष्ट्रीय खिताब के साक्षी हैं जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एवं राष्ट्रीय अंपायर शकील अहमद। उनका कहना है कि देश की प्रतिभावान बेटी पीवी सिंधू निश्चित ही ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल हासिल करेंगी। बैडमिंटन में देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

राष्ट्रीय अंपायर ने पीवी सिंधू के खेल को याद कर कहा कि वर्ष 2005 में इंदौर में अंडर 10 राष्ट्रीय रैंकिंग जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई थी। फाइनल मैच में वह अंपायर थे। इसमें सिंधू के खेल को देखकर ही वह समझ गए थे, कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उनके अनुसार वर्ल्ड चैंपियन बनी सिंधू का सबसे मजबूत पक्ष उनकी हाइट ज्यादा होना है। इसके साथ ही शटल पर शॉट काफी तेजी से मारती हैं। फुटवर्क एवं स्पीड बेहतर होने से वह जल्द ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बना लेती हैं। शकील अहमद के अनुसार सिंधू और उसके पिता रमन्ना सिंधू जो अर्जुन अवार्ड प्राप्त हैं, से भी उनके बेहतर संबंध हैं। वहीं सिंधू के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर एसोसिएशन की बैठक में शकील अहमद, डा. एसके खरे, सीएम सेठ, अनिल मिश्रा, शैलेंद्र जैन, दीपक मसंदरा, हाजी शब्बीर अहमद आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed