फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sexual harassment of two women in coach at Jhansi railway station, case against three soldiers

फौजियों ने की दरिंदगी: कोच में बिखरे थे चूड़ियों के टुकड़े, महिलाओं ने बचने को किया संघर्ष, बोले- माफ कर दो...

Tue, 04 Apr 2023 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Apr 2023 12:33 PM IST
सार

झांसी रेलवे स्टेशन पर सेना के कोच में दो महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी सैन्य कर्मी  पुलिस के सामने घंटों गिड़गिड़ाते रहे। उनका कहना था कि उनसे बड़ी गलती हो गई है। इसकी वह माफी चाहते हैं।

विज्ञापन
sexual harassment of two women in coach at Jhansi railway station, case against three soldiers
जानकारी देते जीआरपी एसपी मोहम्मद मुस्ताक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर खड़े सेना के कोच में रविवार की शाम को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िताओं की शिकायत पर मामले में तीन फौजियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपी जवानों को जीआरपी ने हिरासत में भी ले लिया है, जबकि एक फरार है। जीआरपी और सेना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जीआरपी के सीओ मो. नईम मंसूरी ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वालीं दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह रविवार की शाम किसी रिश्तेदार से मिलने झांसी स्टेशन पर आई हुईं थीं। इसी दरम्यान उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने उनसे कहा कि उसका मोबाइल खो गया है। कॉल करने के लिए उसने महिलाओं से उनका मोबाइल मांगा। 
विज्ञापन


इस पर महिलाओं ने उसे अपना मोबाइल दे दिया। इन दौरान उस व्यक्ति ने महिलाओं से जान पहचान बना ली और फिर बहाना बनाकर उन्हें अपने साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर ले गया। यहां एक बोगी खड़ी हुई थी, जिसमें दो फौजी सवार थे। महिलाओं ने कहा कि उन दोनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उनका मोबाइल छीनकर धमकाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िताओं ने घटना की जानकारी जीआरपी थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने ले आई। जबकि, एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना पाकर सेना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िताओं की शिकायत पर जीआरपी थाने में सेना के जवान संदीप, रवींद्र व सुरेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी और सेना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुईं हैं। फरार आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

दो महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के अगले दिन फोरेंसिक टीम ने सेना के कोच की पड़ताल की। इस दौरान टीम के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं। कोच के भीतर चूड़ी के टुकड़े बिखरे पड़े हुए थे, जिससे माना जा रहा है कि घटना के दौरान सैन्य कर्मियों और पीड़ित महिलाओं के बीच जमकर जद्दोजहद हुई। इसके अलावा कई अन्य सबूत भी फोरेंसिंक टीम ने अपने कब्जे में लिए।

सेना के कोच में दो महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना के बाद से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष और जीआरपी के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने कोच का जायजा लिया। इसके अलावा फोरेंसिक टीम भी तकरीबन डेढ़ घंटे तक घटना से जुड़े सबूत इकट्ठा करती रही। बताया गया कि कोच के भीतर चूड़ियों के टुकड़े बिखरे हुए थे। 

इसके अलावा आरोपी सैन्य कर्मियों के कपड़े व अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त अवस्था में पड़ा हुआ था। इससे माना जा रहा है कि दुष्कर्म से बचने के लिए महिलाओं ने आरोपियों का जमकर विरोध किया। महिलाओं ने अपने बयान में भी कहा है कि कोच में घुसते ही आरोपी उनके साथ छेड़खानी करने लगे थे। इसका उन्होंने विरोध भी किया था। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

जीआरपी एसपी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि फोरेंसिक टीम को कोच में घटना से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं। इनकी जांच कराई जाएगी।

शराब के नशे में धुत थे आरोपी
घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी सैन्य कर्मियों ने जमकर शराब पी थी। घटना के दौरान वे शराब के नशे में धुत थे। शराब की खाली बोतलें घटना के एक दिन बाद भी सेना के कोच के इर्दगिर्द बिखरी हुईं थीं। इसके अलावा आरोपियों ने मीट भी खाया था, जो घटना के बाद हुई जांच के दौरान कोच में रखा पाया गया।

पकड़े गए तो बोले गलती हो गई माफ कर दो
महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना के आरोपी सैन्य कर्मी संदीप तिवारी व सुरेश रावत को जीआरपी ने घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें जीआरपी थाने लाया गया था। यहां वे पुलिस के सामने घंटों गिड़गिड़ाते रहे। उनका कहना था कि उनसे बड़ी गलती हो गई है। इसकी वह माफी चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed