फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sex racket caught in Ayodhyapuri Colony, seven girls and two youths arrested

Jhansi News: अयोध्यापुरी कॉलोनी में सेक्स रैकेट पकड़ा, सात युवतियां और दो युवक हत्थे चढ़े

Sat, 08 Feb 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sex racket caught in Ayodhyapuri Colony, seven girls and two youths arrested

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके की अयोध्यापुरी कॉलोनी के एक आलीशान मकान में पुलिस ने सैक्स रैकेट पकड़ा। वहां से सात युवतियां और दो युवकों को हिरासत में लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट और दो सीओ की मौजूदगी में छापा मारने की कार्रवाई हुई। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई।

पुलिस को अयोध्यापुरी कॉलानी के एक नवनिर्मित मकान में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। यह जानकारी सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों को दी। अफसरों ने सीओ सिटी रामवीर सिंह, सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीपरी बाजार थाना प्रभारी और महिला थाना प्रभारी की एक टीम गठित कर दी।
विज्ञापन




टीम ने शुक्रवार की शाम को मकान पर छापा मारा। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। यहां से पुलिस ने संचालिका समेत सात युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद युवतियाें को चादर और दुपट्टा से मुंह बांधकर बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि जिन युवतियों को पकड़ा गया, उसमें से ज्यादातर मप्र की रहने वाली हैं। तीन युवतियां ग्वालियर, एक शिवपुरी के करैरा, एक लखनऊ और दो झांसी की रहने वाली हैं। हिरासत में लिए गए दोनों युवक झांसी के ही हैं। ये युवतियां समय-समय पर अपना स्थान बदलती रहती हैं। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। सभी से पूछताछ की जा रही है।




किसी ने किराये पर लिया मकान, ठिकाना बनाए था कोई और



सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस मकान में सैक्स रैकेट पकड़ा गया है, वह मकान मालिक से किसी दूसरे ने किराये से लिया था और उसने सैक्स रैकेट संचालिका को सौंप दिया था। मकान किराये से लेने वाले पर भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed