फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Several villages, including Bedaura, have lost their connection to Raksa due to the overflowing Pahuj River.

Jhansi News: पहूज नदी के उफनाने से बेदौरा समेत कई गांव का रक्सा से टूटा संपर्क

Mon, 24 Aug 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 24 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Several villages, including Bedaura, have lost their connection to Raksa due to the overflowing Pahuj River.
झांसी। भारी बारिश के बाद रविवार दोपहर पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इससे रक्सा से बेदौरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। पानी बढ़ने के कारण रक्सा से अमरपुर, इमलिया, बेदौरा, टूका और बेदोरा गांव का संपर्क करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। ग्रामीणों को रक्सा आने के लिए करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने से रक्सा-बेदौरा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोकना पड़ा। रास्ता बंद होने से इन गांवों के लोगों को रक्सा आने में परेशानी हुई। मजबूरी में उनको झांसी-ललितपुर हाईवे के रास्ते दुर्गापुर गांव होते हुए रक्सा आना पड़ा। इस रास्ते से आने के कारण उन्हें करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। करीब तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय निवासियों के मुताबिक रक्सा से बेदौरा की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि इसका निर्माण पूरा न होने से लोगों को अभी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed