फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   -Several departments failed to meet targets; an abundance of unsatisfactory feedback.

Jhansi News: -लक्ष्य पर खरे नहीं उतरे कई विभाग, असंतोषजनक फीडबैक की भरमार

Tue, 25 Aug 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 25 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
-Several departments failed to meet targets; an abundance of unsatisfactory feedback.
झांसी। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के फीडबैक को लेकर सोमवार को डीएम गौरांग राठी ने जूम मीटिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। ऐसे में कई विभाग लक्ष्य पर खरे नहीं उतर पाए। असंतोषजनक फीडबैक की भरमार होने पर डीएम ने कई विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को 522 फीडबैक संतोषजनक लाने का लक्ष्य डीएम की ओर से निर्धारित किया गया था, लेकिन सिर्फ 22 फीडबैक ही संतोषजनक मिले। इसी तरह, जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता का लक्ष्य के सापेक्ष फीडबैक असंतोषजनक होने पर डीएम ने उन्हें आड़े हाथों लिया। वहीं, उप निदेशक कृषि के 184 के सापेक्ष सिर्फ 17 और जल संस्थान के 587 की तुलना में 100 फीडबैक ही संतोषजनक मिले। नगर पालिका बरुआसागर के ईओ के 50 के सापेक्ष 10 संतोषजनक फीडबैक रहे। नगर पंचायत कटेरा के ईओ को 50 संतोषजनक फीडबैक लाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष एक भी फीडबैक संतोषजनक नहीं रहा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि आम जनमानस की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता है। असंतोषजनक शिकायतों की विभागीय अधिकारी खुद समीक्षा करें और प्राप्त फीडबैक वाली असंतोषजनक शिकायतों का भली-भांति परीक्षण करते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण कराएं, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम (नमामि गंगे) योगेंद्र कुमार ने डीएम को 1 से 22 अगस्त तक पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के फीडबैक की जानकारी दी। एडीएम ने 62 विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संतोषजनक फीडबैक को संवेदनशील होकर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम (प्रशासन) शिवप्रताप शुक्ल, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पल्लवी मिश्रा, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed