फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven people were cheated of Rs 3.20 lakh in the name of providing them a job as a sanitation worker.

Jhansi News: सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर सात लोगों से ठगे 3.20 लाख

Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seven people were cheated of Rs 3.20 lakh in the name of providing them a job as a sanitation worker.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सरकारी सफाई कर्मचारी की नौकरी के नाम पर जालसाजों ने सात लोगों से 3.20 लाख रुपये हड़प लिए। जब नौकरी नहीं लगी तब परेशान लोगों ने पैसा वापस मांगा लेकिन आरोपी पैसा वापस करने को राजी नहीं हो रहे हैं। भुक्तभोगियों ने बबीना थाने में धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र, दिलीप, सीमा, भारती, राजकुमारी, रोशनी, कृष्णकांत समेत अन्य ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को उनकी मुलाकात हंसारी निवासी मुस्कान वाल्मीकि ने अपने साथियों से कराई थी। इन सभी ने सरकारी विभाग में सफाई कर्मचारी की नौकरी लगवा देने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में हर किसी से 40 हजार रुपये मांगे। उन लोगों ने मिलाकर 3.20 लाख रुपये नकद दे दिया। काफी दिन तक वह लोग नौकरी का इंतजार करते रहे। काफी समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी पैसा वापस करने को राजी नहीं हुए। वह लोग शिकायत लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे। आरोपियों ने 45 दिन में पैसा वापस कर देने का वादा किया लेकिन, अभी तक पैसा वापस नहीं किया। सोमवार को भुक्तभोगियों ने बबीना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed