फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven People including history sheeter Harendra Masih named for grabbing land worth crores of rupees in Jhansi

Jhansi: करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह समेत सात नामजद, जानें पूरा मामला

Mon, 12 Aug 2024 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Aug 2024 09:28 PM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र के खिलाफ झांसी समेत कानपुर, जालौन, प्रयागराज सहित कई अन्य जनपदों में भी बेशकीमती जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार दबिश दे चुकी लेकिन, पुलिस को चकमा देकर वह फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Seven People including history sheeter Harendra Masih named for grabbing land worth crores of rupees in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झोकनबाग में क्रिश्चियन अस्पताल की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में नवाबाद थाने में हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव समेत सात के खिलाफ अमेरिकन संस्था इंटरनेशनल की ओर से मीना देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


झोकन बाग के क्रिश्चियन अस्तपाल कैंपस निवासी मीना देवी पत्नी तीरथ बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह अमेरिकन संस्था इंटरनेशनल सर्विस फैलोशिप फॉर यूएसए की झांसी में स्थित संपत्ति की केयर टेकर है। वह परिवार के साथ क्रिश्चियन अस्पताल में बने आवास में रहती है। अमेरिकी संस्था ने झांसी में चिकित्सालय एवं छात्रावास संचालन के लिए वर्ष 1898, 1903 एवं 1916 में करीब 15 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इस पर क्रिश्चियन अस्पताल एवं आवासीय भवन बनाए गए। अस्पताल की खाली करोड़ों रुपये की जमीन पर झोकनबाग निवासी हरेंद्र मसीह की निगाह लग गई। हरेंद्र मसीह ने फर्जी कागज बनाकर यह जमीन सिविल लाइंस निवासी सुरेंद्र विक्रम सिंह को बेच दी।

विज्ञापन

इसके बाद जमीन पर कब्जा जमाने को हरेंद्र मसीह, सुरेंद्र विक्रम, नवल यादव, बलवान यादव, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र चौहान सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे। आरोपी उसके घर में घुस आए। बलवान, नवल ने तमंचा दिखाकर भुक्तभोगी को जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद से लगातार यह लोग उसे धमका रहे हैं। मीना की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी हरेंद्र मसीह समेत सुरेंद्र विक्रम सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवान यादव, नवल यादव निवासी भोजला, नरेंद्र कुमार निवासी ललितपुर मार्ग, राजगढ़, धर्मेंद्र चौहान निवासी आवास विकास कॉलोनी, अधिवक्ता सेन समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनको तलाशा जा रहा है।

कानपुर समेत कई जनपदों में दर्ज हैं हरेंद्र के खिलाफ मुकदमे
हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र के खिलाफ झांसी समेत कानपुर, जालौन, प्रयागराज सहित कई अन्य जनपदों में भी बेशकीमती जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार दबिश दे चुकी लेकिन, पुलिस को चकमा देकर वह फरार चल रहा है। वहीं, नवाबाद थाने में ही शातिर हरेंद्र मसीह के खिलाफ गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज थे। इसमें दो में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी जबकि तीन मामलों की विवेचना चल रही है। इसके अलावा उसके खिलाफ कोतवाली, सीपरी बाजार समेत अन्य थानों में नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मीना देवी ने नवाबाद पुलिस को बताया हरेंद्र ने फर्जीवाड़ा करके कई आधार कार्ड एवं पासपोर्ट बनवाए हैं। उसे विदेशों से भी पैसा मिलता है। वह विदेश भागने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed