फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven miscreants injured by police bullets in 12 hours

Jhansi News: 12 घंटे में पुलिस की गोली से सात बदमाश घायल

Tue, 20 May 2025 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Seven miscreants injured by police bullets in 12 hours

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी रेंज में रविवार आधी रात से सोमवार दोपहर के बारह घंटों के बीच अलग-अलग जगहों पर तीन मुठभेड़ में सात बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हुए। झांसी पुलिस ने पांच जबकि ललितपुर पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा। यह सभी बदमाश लूट एवं चोरी जैसे मामलों में वांछित थे।

मुठभेड़ की शुरुआत सबसे पहले रविवार आधी रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कोतवाली के बाबा का आटा मुसा रोड पर हुई। वांछित बदमाश सलमान खान निवासी गोसाईपुरा एवं राहुल वाल्मीकि निवासी भांडेरी गेट गोली लगने से घायल हो गए। उनके एक साथी अरुण को समर्पण करने पर पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों चोरी के मामले में तलाशे जा रहे थे। इसके चंद घंटे के भीतर ललितपुर पुलिस की लूट में वांछित दो बदमाशों से भिड़ंत हो गई। महिला से लूट का आरोपी लालाराम उर्फ राघवेंद्र और नरेंद्र उर्फ गुप्पी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे स्वॉट टीम की पांच बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इनमें तीन बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए। इनमें टोड़ी फतेहपुर के रेवन गांव निवासी राजू, सुनील और मुकेश शामिल हैं। खास बात यह कि यह तीनों भी महिला से लूट मामले में वांछित थे। वहीं, नवागंतुक एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के कामकाज संभालने के 20 दिन के भीतर पुलिस से आठ मुठभेड़ हो चुकी है। इन सभी मुठभेड़ में 11 बदमाश घायल हुए। सभी बदमाश चोरी, लूट एवं रंगदारी मांगने के आरोपी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन









पुलिस मामला दर्ज होने के बाद बदमाशों को जल्द पकड़ने की कोशिश करती है। उनको पकड़ने के दौरान फायरिंग होने की दशा में पुलिस भी जवाबी फायर करती है। - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed