{"_id":"630d0e3747fcf135ed5ed1ad","slug":"seven-laboratories-being-built-at-a-cost-of-one-crore-jhansi-news-jhs227678014","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की लागत से बनाई जा रहीं सात प्रयोगशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की लागत से बनाई जा रहीं सात प्रयोगशालाएं
विज्ञापन
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं रमसा के तहत बनवाई जा रही हैं। जिसमें पांच स्कलों में सात प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इन प्रयोगशालाओ के लिए तकरीबन एक करोड़ रुपये का बजट राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आवंटित किया जा चुका है।
जिले के माध्यमिक शिक्षा परिषद के संचालित राजकीय कॉलेजों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान प्रयोगशालाएं बनवाई जा रही हैं। जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान प्रयोगशाला बन रही हैं। हर प्रयोगशाला के लिए 14.50 लाख रुपये का बजट आवंटित किया जा चुका है, जिसमें उपकरण के लिए 1 लाख रुपये भी शामिल हैं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीपुर में भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रसोई बबीना में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाई जा रही हैं। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाई जाएगी। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज रक्सा में जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाई जा रही है। जिंला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इन सभी सात विज्ञान प्रयोगशालाओं को बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है।