{"_id":"686b67917e48606f9302a72d","slug":"seven-cows-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-on-jhansi-highway-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में भीषण हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 गायों की मौत, 15 दिनों 12 गोवंशों की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में भीषण हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 गायों की मौत, 15 दिनों 12 गोवंशों की जा चुकी है जान
Mon, 07 Jul 2025 11:52 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:52 AM IST
सार
मऊरानीपुर में रविवार की रात झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव तिगेला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सात गायों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी-खजुराहो हाईवे पर बड़ागांव तिगैला के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सात गोवंशों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव, सीओ मनोज कुमार समेत प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन मृत गोवंशों को दफनाया गया, जबकि घायल गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
खास बात यह है कि घटना स्थल के आसपास चार ग्राम पंचायतें जुड़ी हुईं हैं और चारों में गो आश्रय स्थल भी हैं। बावजूद, गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। बता दें कि इससे पहले झांसी-खजुराहो हाईवे पर 22 जून को तीन गोवंश और 30 जून को दो गोवंश की मौत हो गई थी। 15 दिन के भीतर 12 गोवंशों की जान जा चुकी है, जबकि शासन-प्रशासन की ओर से गो संरक्षण के बड़े-बड़े दावे और वादे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन