फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven councilors including Mauranipur Municipality President wore saffron robes

Jhansi News: मऊरानीपुर नगर पालिका अध्यक्ष समेत सात पार्षदों ने ओढ़ा भगवा चोला

Wed, 07 Feb 2024 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Seven councilors including Mauranipur Municipality President wore saffron robes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन थामने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को मऊरानीपुर नगर पालिका अध्यक्ष समेत सात पार्षदों ने भगवा चोला ओढ़ लिया। लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
नगर निगम सदन में अब भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। अब तक भाजपा के सदन में 38 पार्षद थे। मगर सात पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के पास दो तिहाई बहुमत हो गया है। महापौर बिहारी लाल आर्य ने बताया कि बुधवार को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्षद लखन कुशवाहा, ममता पाल, रिंकू वर्मा, रामजी यादव, पूजा शशिकांत श्रीवास, राहुल कुशवाहा और अतुल कुमार ने पार्टी की सदस्यता ले ली है।
विज्ञापन

वहीं, मऊरानीपुर की नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। पिछले निकाय चुनाव में उन्होंने मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य के देवर को शिकस्त दी थी। शशि श्रीवास के बेटे आयुष श्रीवास भाजपा अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
बागी होकर चुनाव लड़े थे लखन, दो बार भाजपा के सिंबल पर जीते
पार्षद लखन कुशवाहा पहले भी भाजपा में ही थे और दो बार पार्टी सिंबल पर वार्ड 53 से चुनाव जीत चुके थे। मगर 2023 के निकाय चुनाव में टिकट कटने पर वो बागी होकर चुनाव लड़े और जीत भी दर्ज की। लखन की जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को उस वार्ड में शिकस्त दी, जहां सांसद, एमएलसी, विधायक समेत पार्टी के दिग्गज रहते हैं।


----------------
तीन पार्षद नहीं पहुंचे लखनऊ, मेयर बोले-दो की सहमति
सोमवार को मेयर ने दावा किया था कि 10 पार्षद पार्टी की सदस्यता लेंगे। मगर बुधवार को तीन पार्षद लखनऊ नहीं पहुंचे। इसमें रीना राय, संजीव गुप्ता और सुनीता सत्येंद्र पुरी शामिल हैं। मेयर का कहना है कि पार्षद रीना राय पारिवारिक कारण और संजीव गुप्ता शादी समारोह में जाने की वजह से लखनऊ नहीं आ पाए हैं। हालांकि, दोनों ने पार्टी की सदस्यता लेने पर सहमति जताई है। लखनऊ पार्टी कार्यालय में दोनों के नाम भी पढ़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed