फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven and a half thousand sister became a millionaire, preparation to make 10 thousand

Jhansi News: साढ़े सात हजार दीदी हो गईं लखपति, 10 हजार को बनाने की तैयारी

Sat, 03 Feb 2024 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 03 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half thousand sister became a millionaire, preparation to make 10 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिले में संचालित लखपति दीदी योजना में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं को पंख देकर खुद की सालाना आय एक लाख रुपये से भी अधिक तक पहुंचा दी है। जिले में साढ़े सात हजार दीदी लखपति बन चुकी हैं। अंतरिम बजट में हुए प्रावधान के बाद अब 10 हजार और महिलाओं को लखपति बनाने की तैयारी है।
बता दें कि लखपति दीदी योजना में झांसी जिले की 6,052 महिलाओं ने खुद को 500 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़ा और अपनी आय एक लाख रुपये प्रतिवर्ष तक पहुंचा दी। जिन्हें देखकर बीते साल 1800 महिलाओं ने भी योजना में शामिल होने का निर्णय लिया। विभिन्न स्वरोजगार कार्यक्रमों से जुड़कर उन्होंने खुद की आय बढ़ाई। इसके बाद कुल लखपति दीदी की संख्या 7, 852 पहुंच गई। अब जब अंतरिम बजट में लखपति दीदियों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में स्वत: रोजगार विभाग अन्य महिलाओं को भी योजना से जोड़कर उनकी संख्या दस हजार तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम करने लगा है। विभाग ने इसके लिए लखपति हो चुकीं महिलाओं को अब मास्टर ट्रेनर बनाने की तैयारी कर ली है। यह ट्रेनर अन्य महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के साथ ही उन्हें ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर रिपेयरिंग, हस्तशिल्प आदि के गुर सिखाएंगी। इसमें विभाग उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन

--
वर्जन
जिले में अब तक 7,852 महिलाएं लखपति दीदी श्रेणी में आ गई हैं। इन्हीं, महिलाओं में से हम कुछ महिलाओं को ट्रेनर की जिम्मेदारी दे रहे हैं। जो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को विभिन्न कार्यों में दक्ष बनाएंगी। हमारा लक्ष्य दस हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृज मोहन अंबेड, उपायुक्त, स्वत: रोजगार विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed