फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven accused open histrisheat

सर्राफा हत्याकांड: सात आरोपियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Wed, 23 Jun 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seven accused open histrisheat
झांसी। सराफा कारोबारी की हत्या के नौ दिन बाद भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शिकंजा कसने को पुलिस फरार आरोपियों के साथ सेठिया परिवार के दूसरे सदस्यों की अब हिस्ट्रीशीट खोलने जा रही है। पुलिस के मुताबिक सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। ऐसे मेें इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।
विज्ञापन

मऊरानीपुर थाना के दुबे का चौक मुहल्ला निवासी सराफा कारोबारी अशोक अग्रवाल की 13 जून की रात मामूली विवाद के बाद सेठिया परिवार के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात में अशोक के भाई मुकेश एवं अमित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आठ लोगोें के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया लेकिन, तीन आरोपी मनीष सेठिया, राकेश सेठिया व अखिलेश विश्वकर्मा को लाख कोशिश के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं सकी। आसपास के जनपदों में भी पुलिस टीम को भेजा गया लेकिन, वहां से भी पुलिस टीम बैरंग लौट आई है। उधर, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तब आरोपियोें पर दर्ज मुकदमों की संख्या देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घटना में नामजद सात आरोपियोें के खिलाफ पहले से ही लूट, बलवा, जुआ, रंगदारी समेत अन्य गंभीर आरोपों के डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। अब पुलिस विनोद सेठिया, मनीष सेठिया, राकेश सेठिया, दीपेश सेठिया, अखिलेश विश्वकर्मा, मनोज सेठिया एवं संदीप सेठिया उर्फ कल्लू की हिस्ट्रीशीट तैयार कर ली है। इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। इधर, हत्यारों के अब तक चंगुल मेें न आने से मऊरानीपुर में लोगों में रोष दिखाई पड़ रहा है। स्थानीय कारोबारियों ने पुलिस को चौबीस घंटे की मोहलत देते हुए गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सेठिया परिवार में कई के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। उन सभी की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवहरि मीणा
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed