{"_id":"5fee2b7c8ebc3e3eb647ff42","slug":"session-will-be-change-from-new-year-jhansi-news-jhs1849006131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से करवट लेगा मौसम, ठंड से मिल सकती कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से करवट लेगा मौसम, ठंड से मिल सकती कुछ राहत
विज्ञापन
झांसी। इन दिनों झांसी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान चार-पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नए साल की शुरुआत में ठंड का ग्राफ कम हो जाएगा। न्यूनतम पारा चढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, सात जनवरी से फिर से ठंड लौटेगी।
पहाड़ों की तरफ से आने वाली पछुआ हवाओं ने जिले में सर्दी का ग्राफ बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर पांच रहा। हालांकि, सर्द हवाओं ने ठिठुरन कायम रखी। अब नए साल की शुरुआत से मौसम के करवट लेने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बदली और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रहीं हवाओं का रुख भी बदल सकता है। ऐसे में आगामी दिनों में दिन का तापमान तो लुढ़क सकता है मगर रात का चढ़ेगा। इससे ठंड से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। नए साल के शुरुआती सात दिनों में अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।