फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Separate Bundelkhand state support

पृथक बुंदेलखंड राज्य का किया समर्थन

Mon, 10 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Separate Bundelkhand state support
झांसी। रविवार को वीरांगना झलकारी बाई कोरी विकास सेवा समिति की बैठक हुई, जिसमें बुंदेलखंड राज्य निर्माण का समर्थन किया गया।
विज्ञापन


कचहरी चौराहा स्थित समिति के कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता डा. खेमचंद्र कबीर ने की। मुख्य अतिथि डा. मुरारीलाल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि शमीम राज व रघुराज शर्मा रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष घनश्याम कोरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पृथक राज्य जरूरी है। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार के चेतने की बेला आ गई है। लोगों के समर्थन से प्रांत निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो रहा है।


इस मौके पर डा. डी एल गौतम, के एल रमैया, सुभाष चंद्र वर्मा, सीताराम, प्रभुदयाल, अमीर चंद्र आर्य, मनीराम वर्मा, मोहनलाल सिंगरया, देवानंद भगौरिया, रूपनारायण वर्मा, गोपाल कोरी, अजय वर्मा, हेमंत शाक्या आदि उपस्थित रहे। संचालन कैलाश गौतम ने किया। आभार अनीस माहौर ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed