फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Senior women's hockey: Jhansi defeated Banda 12-0

सीनियर महिला हॉकी : झांसी ने बांदा को 12-0 से दी करारी शिकस्त

Thu, 20 Feb 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Senior women's hockey: Jhansi defeated Banda 12-0

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 19 से 24 फरवरी तक राज्य समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 20 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन छह मैच खेले गए। झांसी की टीम ने बांदा को 12-0 से करारी शिकस्त दी।

प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ छात्रावास, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर और वाराणसी की टीमें विजयी हुईं। पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बनाम अयाेध्या स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के खिलाड़ियों ने दनादन गोल दागते हुए अयोध्या को 11-0 गोल से हरा दिया। दूसरा मैच लखनऊ छात्रावास बनाम आजमगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ छात्रावास ने आजमगढ़ को 13-1 गोल से करारी शिकस्त दी।तीसरा मैच मुरादाबाद बनाम बरेली के मध्य हुआ। इसमें मुरादाबाद ने पहले हाफ में लगातार दो गोल किए और बरेली को गोल करने का कोई मौका न देते हुए मुरादाबाद 6-0 से विजयी हुई। चौथा मुकाबला झांसी बनाम बांदा के बीच खेला गया। इसमें झांसी की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल दागे और झांसी ने 12-0 गोल से विजयी हुई। पांचवां मैच गोरखपुर बनाम कानपुर के बीच हुआ। इसमें दोनों ही टीमों के बीच संघषपूर्ण मुकाबला हुआ और कानपुर ने 2-1 गोल से जीत हासिल की। छठा मैच वाराणसी बनाम आगरा के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों ने गोल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया। वाराणसी ने 1-0 गोल से आगरा को हराया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जमशेर खान और सुबोध खांडेकर एवं आरके निरंजन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, राजेश सोनकर, सुनील कुमार, सुनीता तिवारी, हिकमत उल्ला खान, विकास वैंदया आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed