फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Senior railway technician going to sister-in-law's birthday party dies

Jhansi Road Accident: साली के जन्मदिन की पार्टी में जा रहे रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन की मौत

Sun, 06 Nov 2022 11:22 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2022 11:22 PM IST
सार

झांसी में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन ने दम तोड़ दिया। उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी। वह परिवार के साथ साली का जन्मदिन मनाने दतिया जा रहे थे।

विज्ञापन
Senior railway technician going to sister-in-law's birthday party dies
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

झांसी में सड़क हादसे में रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन की मौत हो गई। वह परिवार के साथ साली का जन्मदिन मनाने दतिया जा रहे थे। टेक्नीशियन की खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद कार सवार भाग निकले। हादसे के वक्त वह कार में अकेले थे।
विज्ञापन


प्रेमनगर के गुरुद्वारा मुहल्ला निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार के पुत्र हिमांशु कौशिक (34) रेलवे के डीजल लोको शेड मेें सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। रविवार को उनकी साली श्रद्धा का जन्मदिन था। शनिवार रात कार से वह पत्नी खुशबू और 11 माह की बेटी के साथ अपनी ससुराल दतिया जा रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे पर करारी में पत्नी खुशबू बेटी को लघुशंका कराने के लिए कार से उतर गईं। जबकि, हिमांशु कार में ही बैठे रहे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। आसपास के लोगों ने हिमांशु को किसी तरह कार से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हिमांशु को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिमांशु तीन बहनों में सबसे छोटे थे। जबकि, उनकी पत्नी खुशबू ग्वालियर में सरकारी अस्पताल में नर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed