फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sena me samil hone ko pohch abhyarti

सेना में शामिल होने को पहुंचे अभ्यर्थी

Mon, 09 Apr 2018 01:21 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 09 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
sena me samil hone ko pohch abhyarti
exam, jhansi news - फोटो : demo
बबीना में सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। रैली के दौरान चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात से प्रारंभ होने वाली भर्ती को आए हुए सभी आवेदक हाट बाजार में दिन भर रुके रहे, जिनकी सुविधा के लिए छावनी परिषद के द्वारा पेयजल एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई, शाम को साफ मौसम होने पर ग्राउंड में आवेदक आराम करते रहे। हजारों की संख्या में आए हुए आवेदकों से बबीना बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। रविवार को मंडी बाजार के लगने से भी मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।


शाम को काफी काफी समय तक मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को शाम तक बबीना थाने में अतिरिक्त फोर्स भी आ चुकी थी, जिनमें जिले से 19 दरोगा, 60 कांस्टेबल एवं पीएसी के 50 जवान शामिल रहे। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे से सभी आवेदकों के दस्तावेज जांच कर उन्हें आगे दौड़ के लिए फुटबॉल ग्राउंड में भेजा शुरू कर दिया गया। सोमवार को 1600 मीटर की दौड़ होगी। प्रथम दिन की दौड़ मे जीडी सैनिक के लिए एटा जिले से अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed