फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   selstax commisioner son suside

जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर के बेटे ने रायल सिटी में आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sat, 10 Sep 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
selstax commisioner son suside
झांसी। शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राजीव शाक्या के इकलौते पुत्र कौस्तुभ (17) ने रायल सिटी में आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कूदने से पहले कौस्तुभ ने एक लड़की को मेसेज भी भेजा। घटना के समय माता-पिता नोएडा गए हुए थे। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर आत्महत्या की वजह तलाशनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से इटावा निवासी राजीव शाक्या झांसी खंड में पिछले चार साल से तैनात हैं। वह परिवार के साथ रायल सिटी की चौथी मंजिल के फ्लैट नंबर 409 में रहते हैं। परिवार में पत्नी, बेटा कौस्तुभ एवं पुत्री हैं। कौस्तुभ बारहवीं का छात्र था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात राजीव पत्नी के साथ नोएडा जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस से गए थे। घर पर कौस्तुभ अपनी बहनों संग अकेला था। रात में दोनों बहनों ने खाना खाया, लेकिन कौस्तुभ फ्लैट के सामने बनी लॉबी में मोबाइल पर बात करते हुए टहलता रहा। रात करीब सवा दो बजे उसने अपने फ्लैट के पास रहने वाले एक दोस्त को फोन करके आठवीं मंजिल पर जरूरी बात बताने के लिए बुलाया, लेकिन दोस्त नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

तड़के करीब पौने चार बजे कौस्तुभ आठवीं मंजिल पर पहुंचा। यहां फोन रेलिंग किनारे रखकर उसने नीचे छलांग लगा दी। गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां कौस्तुभ लहूलुहान पड़ा था। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाने के साथ ही सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके पिता को दी। दोपहर करीब एक बजे पिता राजीव झांसी लौटे। पुलिस ने देर-शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है परिजनों ने आत्महत्या की कोई साफ वजह नहीं बताई है। मोबाइल फोन से आखिरी संदेश भेजा गया है। कौस्तुभ के मोबाइल फोन के जरिए आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed