फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   selection in upsc

पहली ही परीक्षा में श्वेता ने सपनों को किया साकार

Wed, 05 Aug 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
selection in upsc
यूपीएससी में चयनित श्वेता सुमन अपनी मां डा. मंजू सुमन के साथ। - फोटो : REPORTERS
झांसी। शहर की श्वेता सुमन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 413वीं रैंक हासिल कर झांसी का मान बढ़ाया है। खास बात ये है कि उन्होंने पहली ही परीक्षा में अपने सपनों को पूरा कर लिया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन

मसीहागंज निवासी श्वेता सुमन ने बीएचयू से बायोकेमिकल ट्रेड में बीटेक और एमटेक किया है। 2016 में उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर ली थी, इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय संस्था के अंतर्गत दो साल तक रिसर्च का काम करती रहीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उनके मन में आईएएस बनने का सपना जगा। जॉब के साथ तैयारी सही तरीके से नहीं हो पा रही थी, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। 2018 में वह पूरी तरह से अपने सपनों को साकार करने में जुट गईं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में कोचिंग भी की। 2019 में उन्होंने पहली बार यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी। मंगलवार को रिजल्ट आया, तो 413वीं रैंक हासिल होने की जानकारी पर वह और परिजन खुशी से झूम उठे। श्वेता ने बताया कि सरकार की तरफ से जो पॉलिसी बनती हैं, वह पूरी तरह से जमीन पर नहीं उतर पाती हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि सरकारी योजनाओं का जरूरतमंदों को पूरा लाभ मिले। चूंकि, अब डिजिटल का जमाना है, ऐसे में वह इन दिशा में नए-नए इनोवेशन करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं
श्वेता शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। 10वीं की परीक्षा में उन्होंने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता दोनों वैज्ञानिक
श्वेता ने बताया कि उनके पिता डॉ. सुमेध थेरो आईजीएफआरआई में प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि मां डॉ. मंजू सुमन अभी इसी पद पर कार्यरत हैं। उनका एक भाई है, जो एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहा है।

सफलता का एक ही मंत्र सौ फीसदी मेहनत
श्वेता ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। जो लोग सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं, उनको सुझाव है कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सौ फीसदी मेहनत के साथ लग जाइये। सफलता मिलने में कभी देर जरूर हो सकती है लेकिन नाकामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed