फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seepri railway bridge work will begin in March

रेलवे मार्च में शुरू करेगा सीपरी ब्रिज पर काम

Tue, 16 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Seepri railway bridge work will begin in March
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने कहा कि रेलवे सीपरी ओवर ब्रिज में अपने हिस्से का काम मार्च के अंत तक शुरू कर देेगा। डिजाइन को सुरक्षा मानकों की स्वीकृति के लिए आईटी बीएचयू भेजा गया है। रेलवे को सात मार्च तक इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी के झांसी से संचालन को लेकर कहा कि ट्रेन चलाने के सारे विकल्पों से रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है। मंजूरी मिलते ही संचालन शुरू होगा। सोमवार को वह वैगन व कोच मरम्मत कारखाने का अवलोकन करने के उपरांत डीआरएम सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


कोच मरम्मत कारखाने में स्टाफ की कमी के मामले में उन्होंने कहा कि 2017-18 के सत्र में यह समस्या दूर कर ली जाएगी। उन्होंने 180 कोच हर सत्र में मरम्मत होकर निकलने की उम्मीद जताई। कहा कि झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में जल्द ही सांसद निधि से यात्री शेड का निर्माण होगा। शेड बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-झांसी के मध्य मेमू ट्रेन चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कानपुर में मेमू शेड बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया है। शेड बनने पर ही कानपुर से झांसी, आगरा, इटावा व इलाहाबाद के लिए मेमू ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। उन्होंने झांसी-कानपुर दोहरीकरण कार्य के वर्ष 2018 में पूरा होने की बात कही।

झांसी स्टेशन के सामने प्रस्तावित मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स के सवाल पर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने बताया कि टेंडर पाने वाली कंपनी का खनिज विभाग से कोई पेंच फंस गया है। इस रुकावट के दूर होते ही कंपनी काम शुरू कर देगी। कहा कि झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा के लिए अभी यात्रियों को और इंतजार करना होगा। इस व्यवस्था को रेलटेल व गूगल को संचालित करना है।

सेना आदि की भर्ती के दौरान बढ़ने वाली अभ्यर्थियों की भीड़ पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सेना भर्ती सचिव को पत्र लिखा है कि वह परीक्षा तिथि से पहले अवगत करा दें, ताकि ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों का इंतजाम किया जा सके।

ट्रेनों में लगने वाले महिला कोच में जगह कम होने पर वह बोले कि महिलाएं सामान्य कोचों में अधिक सुरक्षित रहती हैं। इस मौके पर डीआरएम एसके अग्रवाल, एडीआरएम विनीत सिंह, आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्र, सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे आदि अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed