फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   see art online from museum

संग्रहालय के दुर्लभ चित्रों को अब ऑनलाइन देखें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
see art online from museum
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
महानगर का राजकीय संग्रहालय लॉकडाउन के कारण बंद है। लेकिन शासन के निर्देश  पर संग्रहालय ने ऑनलाइन गतिविधियां शुरू कर दी हैं। संग्रहालय में कई  दुर्लभ प्राचीन चित्रों के संग्रह हैं। इनमें 16 वीं सदी में बने दतिया कलम  शैली के चित्र भी हैं। इन चित्रों की ऑनलाइन प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। ये  यू ट्यूब सहित अन्य सोशल साइट्स पर उपलब्ध हैं। किला मार्ग पर मौजूद राजकीय संग्रहालय में प्राचीन बुंदेलखंड के गौरवशाली  इतिहास से संबंधित मूर्तियां, पांडुलिपियां, सिक्के, चित्र आदि संग्रहित  हैं। इन्हें देखने के लिए देश - विदेश से हजारों लोग आते हैं। लॉकडाउन के  कारण संग्रहालय में दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगी है। ऐसे में शासन के  निर्देश पर चित्रों की ऑनलाइन प्रदर्शनी की शुरूआत की गई है। इसमें 53  चित्र हैं, जिनमें राजा एवं रानी के 24 घंटे के कार्यकलापों को दर्शाया गया  है। संग्रहालय की वीथिका सहायक डॉ. उमा पाराशर ने बताया कि जून में  बुंदेलखंड के लोक जीवन पर आधारित चित्रों की भी ऑनलाइन प्रदर्शनी प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed