{"_id":"684890f4bbebb4e580033ec8","slug":"security-guards-remained-mute-spectators-while-doctors-and-their-attendants-kept-getting-beaten-up-police-will-question-eyewitnesses-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-574633-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मूकदर्शक बने रहे सिक्योरिटी गार्ड पिटते रहे डॉक्टर-तीमारदार, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मूकदर्शक बने रहे सिक्योरिटी गार्ड पिटते रहे डॉक्टर-तीमारदार, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सोमवार देर-रात डॉक्टरों और तीमारदारों के मारपीट मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे समेत वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस पूछताछ कर रही है हालांकि पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई जबकि एसआईसी डॉ. सचिन माहुर का कहना है देर रात ही तहरीर दी गई थी।
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की तीसरी मंजिल के न्यूरो सर्जरी विभाग के बेड नं. 20 पर भर्ती युवक के तीमारदारों के साथ जूनियर डॉक्टरों का विवाद हो गया था। विवाद के दौरान तीमारदार वीडियो बनाने लगे। डॉक्टरों का आरोप है कि वीडियो बनाने से मना करने पर तीमारदारों ने महिला डॉक्टर से मारपीट की जबकि तीमारदारों ने डॉक्टरों पर पीटने का आरोप लगाया। मारपीट होने पर अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया गया। लेकिन, डॉक्टरों का आरोप है कि हंगामे के समय सुरक्षाकर्मी सिर्फ मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। इसे प्रधानाचार्य डाॅ. मयंक सिंह ने गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा अधिकारी एवं सुपरवाइजर को तलब कर लिया है।
मारपीट की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने तीमारदारों का मेडिकल कराया है। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।