फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Secrets of restaurant operator's GST evasion revealed through pen drive

Jhansi News: पेनड्राइव से खुल रहे रेस्टोरेंट संचालक की जीएसटी चोरी के राज

Thu, 01 Feb 2024 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Secrets of restaurant operator's GST evasion revealed through pen drive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बीते दिनों जीएसटी की टीम के अधिकारियों ने एकसाथ महानगर के एक रेस्टोरेंट और ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा था। इसमें टीम को यहां से 80 लाख रुपये जीएसटी चोरी के मौके पर ही सबूत मिल गए थे। अब इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यहां से जब्त किए गए रिकार्ड में मौजूदा रकम से कई गुना अधिक जीएसटी चोरी प्रकाश में आ रही है।

बता दें कि 11 जनवरी को जीएसटी के डिस्टि्रक्ट कमिश्नर एसआईबी पुनीत अग्निहोत्री के नेतृत्व में 25 अधिकारियों ने महानगर के एक रेस्टोरेंट और रेस्टोरेंट संचालक के ही ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा था। टीम को यहां सर्च के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट में चोरी के सबूत मिले थे। शुरूआती जांच में 80 लाख की टैक्स चोरी के राज खुले तो संचालक ने मौके पर ही 20 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद टीम ने यहां से पेनड्राइव में कई सौ पन्नों का रिकार्ड जब्त कर लिया था। अब इन पेनड्राइव के रिकार्ड को खंगालने के बाद टैक्स चोरी का मामले एक करोड़ से ऊपर जाता दिखाई दे रहे हैं। जबकि, सभी दस्तावेज की जांच अभी बाकी है। इस मामले में डिस्टि्रक्ट कमिश्नर एसआईबी पुनीत अग्निहोत्री ने बताया कि हमारे एक्सपर्ट अभी पेन ड्राइव के रिकार्ड को खंगालने का काम कर रहे हैं। ऐसे में अभी बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed