फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Secret of theft of lakhs of rupees revealed with the help of cat

Jhansi: बिल्ली के सहारे खुला लाखों रुपये की चोरी का राज, रेलवे कर्मचारी के घर हुई थी चोरी, तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 10:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 10:15 PM IST
सार

कुछ दिन पहले पुलिस ने प्रशांत के घर से कच्चे पुल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। सिंह रेजीडेंसी के पास कार से कुछ लोग उतरकर बिल्ली भागा रहे थे। यहां कार के नंबर समेत बदमाशों के फुटेज भी बदमाशों के हाथ लग थी।

विज्ञापन
Secret of theft of lakhs of rupees revealed with the help of cat
बिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में एक बिल्ली की मदद से सीपरी बाजार पुलिस ने रेलवे बुकिंग क्लर्क के घर से हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया। दरअसल, वारदात के बाद बदमाश कार में सारा सामान रखकर भाग रहे थे। उसी दौरान रास्ते में एक बिल्ली ने उनका रास्ता काट दिया। इसके बाद चोर गाड़ी से नीचे उतर आए। बिल्ली को भागने के बाद पहले कुछ वाहनों के गुजर जाने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान उनकी कार की फुटेज पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इसी सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों को ढूंढ निकाला।

विज्ञापन

 

सीपरी बाजार के गोंदू कंपाउंड निवासी प्रशांत चौरसिया रेलवे में बुकिंग क्लर्क हैं। पिछले हफ्ते परिवार के लोग उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए गए थे जबकि वह खजुराहो कार्यालय में ड्यूटी में गए थे। उसी दौरान भोर में कार सवार बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा दिए थे। बदमाशों को तलाशने में पुलिस काफी समय तक सिर खपाती रही। उसे कार का पता चल गया लेकिन, उसका नंबर धुंधला होने से पता नहीं चला।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले पुलिस ने प्रशांत के घर से कच्चे पुल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। सिंह रेजीडेंसी के पास कार से कुछ लोग उतरकर बिल्ली भागा रहे थे। यहां कार के नंबर समेत बदमाशों के फुटेज भी बदमाशों के हाथ लग थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक निशानदेही पर तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की आभूषण बरामद कर लिए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed