फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Secret of high profile Kamlesh murder case buried in two mobile phones

दो मोबाइल फोन में दफन हो गया हाई प्रोफाइल कमलेश हत्याकांड का राज

Sun, 13 Feb 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Secret of high profile Kamlesh murder case buried in two mobile phones
झांसी। प्रापर्टी डीलर कमलेश यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस एक महीने बाद भी नहीं सुलझा सकी। पुलिस अभी न हत्यारे तक पहुंच सकी और न हत्या की वजह तलाश सकी है। कमलेश के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इनकी मदद से पुलिस गुत्थी के सुलझने की उम्मीद कर रही थी लेकिन, इतने दिन बाद भी यह दोनों मोबाइल से हुई चैटिंग, ऍप कॉलिंग पुलिस के लिए पहेली ही बने हैं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाने के रॉयल सिटी पुलिया के पास 14 जनवरी की रात सिजवाहा निवासी कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने से पहले कमलेश को बुरी तरह पीटा गया था। इसमें उसका दायां हाथ टूट गया जबकि पूरे शरीर में बीस से अधिक घाव मिले। जिस तरीके से हत्या हुई उसको देखते हुए पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर चल रही थी लेकिन, जांच के आगे बढ़ने पर प्रापर्टी डीलिंग समेत पैसे के लेन-देन का मामला भी सामने आया। करीब तीस साल की अवस्था में ही कमलेश करोड़पति बन बैठा था। इतने कम समय में उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति कैसे अर्जित की, इसका भी पता लगा रही थी।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल घूम फिरकर उसके दोनों मोबाइल फोन पर आ टिकी। कमलेश हाई डेटा सिक्योरिटी वाला आई फोन इस्तेमाल करता था। कमलेश की लाइफ स्टाइल से उसका मोबाइल हत्याकांड की कड़ी जोड़ने में मददगार साबित हो सकता है लेकिन, पुलिस इसका डेटा रिस्टोर नहीं कर पा रही। दोनों मोबाइल में उसके अहम राज दफन हैं। सीओ सिटी प्रदीप कुमार के मुताबिक खुलासे के लिए अलग-अलग पांच टीम लगाई गई है। कुछ तकनीकी अड़चनों की दिक्कतें हैं। हत्याकांड के खुलासे की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई से हो रही थी बात, उसी दौरान हो गई हत्या
वारदात के दिन ग्वालियर में रहना वाला कमलेश का चचेरा भाई राहुल उससे मिलने के लिए यहां आया था। वह सिजवाहा स्थित घर में उसका इंतजार कर रहा था। रात करीब 9.22 मिनट पर राहुल की कमलेश से बात हुई। कमलेश ने सिर्फ दस मिनट में घर आने की बात कही। चचेरे भाई से बात करते हुए कमलेश अपनी गाड़ी में बैठ गया। उसके थोड़ी देर बाद ही उसकी हत्या हो गई। रात करीब दस बजे पुलिस को रायल सिटी के पास दुर्घटना होने की सूचना मिली। उधर, राहुल लगातार उसको फोन कर रहा था लेकिन, कमलेश का फोन नहीं उठ रहा था। थोड़ी देर बाद राहुल को हादसे के बारे में मालूम चला। उसके यहां पहुंचने पर उसका शव गाड़ी के बाहर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed