फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   seasnal food came in market

बाजारों में मौसमी फलों की बहार

Sun, 12 May 2019 01:29 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 12 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
seasnal food came in market
wattermelon - फोटो : amarujala
झांसी। गर्मी में तेजी के आते ही बाजारों में मौसमी फलों की बहार आ गई है। शहर के बस स्टैंड, बड़ा बाजार, सीपरी बाजार, हाट का मैदान के अलावा अन्य कई बाजारों में तरबूज, खरबूजा के अलावा आम भी खूब बिक रहे हैं। हालांकि कम आवक होने से आम अभी लोगों की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन

 तापमान में तेजी के होते ही लोग रसीले फलों को पसंद करने लगते हैं। गर्मी के बढ़ते ही जहां बाजारों में फलों के ढेलों में इजाफा हुआ है तो वही खरीदारों की संख्या भी बढ़ गई है। शाम होते ही शहर के बाजारों में फलों की दुकानों में ग्राहकों की संख्या अधिक हो जाती है। देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जाती है। लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी होते ही रसीला होने के कारण तरबूज व खरबूजा लोगों की पहली पसंद बना है। बाजारों में सबसे अधिक लोग तरबूज व खरबूजे की खरीदारी कर रहे हैं। तरबूज की मांग को देखते हुए शहर भर की हर छोटी व बड़ी दुकानों के अलावा ढेलों पर भी तरबूज बिक रहा है। इसके अलावा मुहल्लों में भी फेरी लगाने वाले ठेलों पर भी मौसमी फलों की भरमार है।
विज्ञापन



आम ने दी दस्तक
बाजार में मौसमी फलों के रूप में फलों के राजा आम ने भी दस्तक दे दी है, लेकिन अभी यह लोगों की पहुंच से दूर है। बाजार में अभी यह 80 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कु छ दिनों में आम की आवक बढ़ने से इसके दामों में भी काफी फर्क हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में फलों के दाम  (प्रति किलो में)
काले अंगूर         80 - 90
हरे अंगूर           50 - 60
संतरे               50 - 60
आम              80 -100
सेब               100 -120
अनार             80 - 100
पपीता             40 - 60
खरबूजा           30 - 40
तरबूज            20 - 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed