फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   scoripo bites student in school, death

स्कूल में बिच्छू के डंक मारने से छात्र की मौत

Wed, 03 Jul 2019 07:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
scoripo bites student in school, death
बिच्छू के डंक मारने से स्कूल में छात्र की मौत
विज्ञापन

मऊरानीपुर (झांसी)। वीरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा एक 11 साल केछात्र से परिसर में झाड़ू लगवाई। इस दौरान छात्र को जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। इस मामले में वहीं, प्रधानाध्यापक ने टाट-पट्टी बिछाने के दौरान बिच्छू के डंक मारने की बात कही। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम वीरा निवासी राजेश अहिरवार ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा अरुण दो जुलाई दिन मंगलवार को गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो वहां मौजूद शिक्षक ने पुत्र को परिसर में झाड़ू लगाने के लिए कहा। आरोप है कि झाडू़ लगाने के दौरान जहरीले बिच्छू के डंक मार देने से उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर वह परिजनों के साथ लेकर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक दीनानाथ का कहना है कि कक्षा मेंटाट पट्टी बिछाते समय बिच्छू ने छात्र को डंक मारा। 11 वर्षीय छात्रकी मौत को लेकर गांव में शोक की लहर है। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए हरिवंश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। बीएसए ने बताया कि उन्होंने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में प्रधानाध्यापक की लापरवाही सामने आई है। बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों से शिक्षक द्वारा किसी भी प्रकार का कार्य कराने व नियम विरुद्ध आचरण करने के मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed