फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scooty riding former councilor husband died after being hit by speeding car in Jhansi

Road Accident In Jhansi: कार की टक्कर से पूर्व पार्षद के पति की मौत, काम से गए थे अशोक वेली

Fri, 19 Apr 2024 06:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 19 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

झांसी में तेज रफ्तार कार की ने स्कूटी सवार पूर्व पार्षद के पति को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Scooty riding former councilor husband died after being hit by speeding car in Jhansi
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

झांसी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व पार्षद के पति की मौत हो गई। हादसा अशोक वेली के पास हुआ। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैंयर गेट बाहर निवासी कमल सोनकर नगर निगम की पूर्व पार्षद हैं। उनके पति राजकपूर सोनकर (59) बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से स्कूटी से अशोक वेली की ओर गए हुए थे। पार्षद प्रदीप खटीक ने बताया कि अशोक वेली के पास एक बेकाबू कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। वहीं, जब रात को वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ने उनके नंबर पर कॉल लगाया, तब किसी राहगीर ने फोन उठाया और दुर्घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां पर उन्हें राजकपूर सोनकर का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। इसमें से वह एक बेटी की शादी कर चुके थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पति को याद कर पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed