फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Schools with low student enrollment will be merged, there are 724 schools in the district with less than 50 students

Jhansi News: कम छात्रांकन वाले स्कूल होंगे विलय, 50 से कम छात्रांकन वाले जिले में 724 स्कूल

Sat, 24 May 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Schools with low student enrollment will be merged, there are 724 schools in the district with less than 50 students

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के 50 से कम छात्रांकन वाले जिले में 724 स्कूल हैं। शुरुआत में 10 या उससे कम छात्रांकन वाले स्कूलों का आपस में विलय किया जा सकता है। इस संबंध में विभागीय शिक्षक 15 जून के बाद अभिभावकों और प्रधानों की राय लेंगे।

झांसी में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां विद्यार्थी दस से भी कम हैं और शिक्षक दो या उससे ज्यादा तैनात हैं। वहीं, कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर छात्रांकन पर्याप्त है और विभागीय मानक अनुसार शिक्षकों की तैनाती नहीं है। ऐसे में कम छात्रांकन वाले स्कूलों का विलय किया जाता है तो इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है। बृहस्पतिवार को हुई विभागीय शीर्ष अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी चरणवार विद्यालयों का विलय करने पर चर्चा हुई है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि शुरुआत में 10 या उससे कम छात्रांकन वाले विद्यालयों का नजदीकी स्कूल में विलय किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले 15 जून के बाद अभिभावकों की सहमति और प्रधानों से भी चर्चा की जाएगी। ताकि, किसी भी तरह की विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को कोई परेशानी न हो। इससे विद्यार्थियों को बहुत फायदा होगा। हर विषय का शिक्षक पढ़ाने के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं, छोटे स्कूलों को प्री-प्राइमरीज के रूप में विकसित किया जा सकता है। पुस्तकालय भी खुल सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed