फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Schools around the fort will remain closed, many schools have their own leave, some leave at the will of the children

किले के आसपास के स्कूल रहेंगे बंद, कई स्कूलों ने की खुद की छुट्टी, कुछ ने बच्चों की मर्जी पर छोड़ा

Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Schools around the fort will remain closed, many schools have their own leave, some leave at the will of the children
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झांसी आगमन के मद्देनजर महानगर के किले के आसपास के ज्यादातर स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। वहीं तमाम स्कूलों में पीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल को ठहराया गया। जिसके चलते स्कूलों ने 20 नवंबर तक छुट्टी कर दी है। इसे लेकर स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मेसेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

महानगर में 17 से 19 नवंबर तक वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। इसके चलते पुलिस ने महानगर के तमाम रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लक्ष्मी व्यायामशाला परिसर में होना है। व्यायामशाला परिसर में चार स्कूल चलाए जा रहे हैं। यहां पर कई दिन से प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी ठहरे हुए हैं। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग की तरफ इन स्कूलों की अधिकारिक रूप से छुट्टी की गई है। इनमें एक सरकारी और तीन प्राइवेट स्कूल हैं। इसके अलावा महानगर के कई स्कूलों में पुलिस फोर्स ठहरा हुआ है। इसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। ब्लू वेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स का कहना है कि स्कूल में पुलिस फोर्स का ठहराव होने के चलते 20 नवंबर तक छुट्टी की गई है। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। सोमवार से स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगीं।
विज्ञापन

अल्पाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक दीपक राय कहते हैं कि पुलिस फोर्स का ठहराव होने के चलते स्कूल की 20 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके लिए सभी अभिभावकों को संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों के चलते लक्ष्मी व्यायामशाला परिसर में चल रहे स्कूलों को बंद किया गया है। इसके अलावा शहर में अधिकारिक तौर पर अन्य स्कूलों की छुट्टी नहीं की गई। वीवीआईपी गतिविधियों के चलते कई स्कूल प्रबंधकों ने ऑनलाइन पढ़ाई का फैसला लिया है। यह उनका खुद का फैसला है।
कोमल यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed