फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School manager's brother died in an accident on the highway

Jhansi News: हाईवे पर दुर्घटना में स्कूल प्रबंधक के भाई की मौत

Wed, 14 Feb 2024 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
School manager's brother died in an accident on the highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में स्कूल प्रबंधक के भाई की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से वह हादसे का शिकार हुए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रबंधक डा. रोहित पांडेय के भाई विष्णुकांत पांडेय (55) खातीबाबा में रहते थे। वह पांडेय मैरिज हॉल के संचालक थे। भाई डा. रोहित ने बताया कि सोमवार की दोपहर तकरीबन एक बजे वह घर से निकले थे। उन्होंने बताया था कि वह मेडिकल कॉलेज दवा लेने जा रहे हैं। इसके बाद तकरीबन ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि भाई की झांसी-कानपुर हाईवे पर पारीछा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अब वे पारीछा कैसे पहुंच गए, इसकी परिवार में किसी को जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी मिली है कि भाई स्कूटर से उरई की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान सामने से कोई वाहन आ गया। उससे बचने के लिए उन्होंने स्कूटर सड़क से नीचे कच्चे में उतार दिया। वहां एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक के पिछले हिस्से से भाई टकरा गए। सिर में चोट आने की वजह से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बता दें कि मृतक का एक बेटा ऋषभ पांडेय है, जो मुंबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता के निधन की जानकारी होने पर वह मंगलवार की सुबह झांसी पहुंचा। बता दें कि विष्णुकांत चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। जबकि, पिता लोकतंत्र सेनानी निरंकार नाथ पांडेय का भी चार साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, बड़ागांव थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विष्णुकांत पांडेय की मौत खड़े ट्रक में पीछे से टकराने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed