फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School locked up ahead of time

Jhansi News: समय से पहले विद्यालय पर लटका ताला

Fri, 30 Oct 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
School locked up ahead of time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है। कायाकल्प योजना के तहत स्मार्ट क्लास, ड्रेस, पाठ्य सामग्री और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बावजूद कुछ शिक्षकों की कथित लापरवाही सरकारी प्रयासों पर सवाल उठा रही है। ऐसा ही एक मामला धवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सामने आया है, जहां निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय में ताला लगाकर स्टाफ के चले जाने का आरोप है।
विद्यालय में करीब 90 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक रजत शर्मा, सहायक अध्यापक उपेंद्र कुमार अहिरवार, सीमा सिंह, माधुरी यादव और शिक्षामित्र जयराम समेत कुल आठ कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। गांव निवासी अभिभावक अवध किशोर और कन्हैयालाल के अनुसार, विद्यालय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होना चाहिए। आरोप है कि गुरुवार को स्टाफ दोपहर करीब दो बजे ही विद्यालय बंद कर चला गया।
विज्ञापन

निर्धारित समय से एक घंटा पहले विद्यालय बंद होने से बच्चों की नियमित पढ़ाई और शिक्षकों की जवाबदेही पर सवाल उठे हैं। प्रधानाध्यापक रजत शर्मा ने मामले की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह सरकारी कार्य से झांसी गए हुए थे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी गुरसराय मनोज लाक्षाकार ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed