फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School children injured due to negligence of headmaster in Jhansi

हेडमास्टर की लापरवाही: स्कूल परिसर में खेल रहे थे बच्चे, कार की चपेट में आने से सभी घायल; परिजन बोले...

Fri, 15 Nov 2024 01:55 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 01:55 PM IST
सार

झांसी में प्राथमिक स्कूल जगनपुरा के प्रधानाध्यापक की कार से घायल बच्चों की हालत में सुधार है। हादसे में ये सभी बच्चे घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
School children injured due to negligence of headmaster in Jhansi
कार से बच्चे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊरानीपुर के बड़ागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जगनपुर में प्रधानाध्यापक की लापरवाही से घायल हुए पांचों बच्चों की हालत में सुधार है। चार बच्चों का झांसी शहर के निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


बताते चलें कि बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय जगनपुरा में बाल दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान प्रधानाध्यापक अपनी कार से आए और निर्धारित स्थान पर खड़ी करने लगे। चूँकि आसपास स्कूल और आसपास के बच्चे खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसलिए कार को बैक करने लगे। बैक करते समय कार अचानक आगे की ओर बढ़ गई। जिससे स्कूल की दो छात्राओं समेत गांव के पांच बच्चे घायल हो गए। हादसा होते ही पांच बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी पर पहुचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज के बजाय निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चार बच्चों का उपचार किया जा रहा है। एक को मामूली चोट की वजह से भर्ती नहीं किया गया। निजी अस्पताल में अभिलाषा 8 वर्ष, मानसी 9 वर्ष, डुग्गू तीन वर्ष, सुहाना उम्र 14 वर्ष का उपचार किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों का बेहतर उपचार हो रहा है। इसलिए उनको रिपोर्ट दर्ज नहीं करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed