फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School administration expelled two teachers

Jhansi News: विद्यालय प्रशासन ने दो अध्यापक किए निष्कासित

Thu, 20 Feb 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
School administration expelled two teachers
- ऑडियो हुआ था वायरल, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। मंगलवार को एक चर्चित कॉलेज के अध्यापक एवं छात्रा के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा में नंबर बढ़ाए जाने की बात कहते हुए एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर उपजिलाधिकारी अजय यादव, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह ने भी कॉलेज पहुंचकर मामले को समझा।
क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आकस्मिक रूप से उपजिलाधिकारी के साथ उक्त काॅलेज गया था। जहां जानकारी मिली कि आरोपी दो अध्यापकों को निष्कासित कर दिया गया है एवं काॅलेज की अनुशासनात्मक टीम द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही बताया कि उक्त मामले में अभी तक किसी भी प्रकार का कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, काॅलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि 15 फरवरी को वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से संबंधित अध्यापकों को संस्था से निष्कासित कर दिया गया है। वायरल ऑडियो एवं तथ्यों की संपूर्ण जांच के लिए विद्यालय की तरफ से एक प्रथक समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed