{"_id":"6ac7ef3c23cc647cd304672b","slug":"scholarship-deadline-is-the-15th-for-renewals-and-the-17th-for-new-applications-jhansi-news-c-11-jhs1019-893735-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति: नवीनीकरण के लिए 15 और नए आवेदन के लिए 17 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति: नवीनीकरण के लिए 15 और नए आवेदन के लिए 17 तक मौका
विज्ञापन
झांसी। जिले के कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने पूर्व दशम एवं दशोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि नवीनीकरण के लिए छात्र-छात्राएं 15 अक्तूबर तक, जबकि नवीन आवेदन के लिए 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया विभाग की वेबसाइट पर पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति की धनराशि आधार कार्ड आधारित भुगतान व्यवस्था के तहत भेजी जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते को एनपीसीआई पर मैप कराना अनिवार्य है।