फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SBI office find a corona paisent

एसबीआई कर्मचारियों में कोरोना पाए जाने से कामकाज प्रभावित

Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
SBI office find a corona paisent
झांसी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से यहां का कामकाज प्रभावित बना हुआ है। कई दिन की बंदी के बाद बुधवार को बैंक खोला गया, लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से कामकाज सामान्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पिछले सप्ताह बैंक की एक महिला कर्मचारी में इस महामारी का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद ही जांच में अन्य कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए। अब तक बैंक के दस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके चलते बैंक शाखा को बंद कर दिया गया था। बुधवार से बैंक खोला गया। लेकिन, कर्मचारियों की कमी की वजह से कामकाज प्रभावित बना रहा। खासतौर पर वे लोग परेशान रहे, जिन्हें चालान से सरकारी रकम जमा करनी थी। इनमें स्टांप वेंडरों की भी खासी संख्या रही। स्टांप वेंडरों को चालान के जरिये धनराशि जमा करने के बाद ही स्टांप प्रदान किए जाते हैं। लेकिन, लगातार बंदी और कर्मचारियों की कमी की वजह से उनका ये काम अटका हुआ है। शाखा के मुख्य प्रबंधक का कहना है कि कोरोना मरीज पाए जाने के बाद नियमानुसार बैंक बंद किया गया था। बुधवार से बैंक शाखा खोल दी गई है। कर्मचारी कम आ रहे हैं, इससे कुछ काम प्रभावित बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed