फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sawan from today, four mondays in this month

सावन आज से, देशभर में गुंजेगा हर हर महादेव का जयकारा

Wed, 17 Jul 2019 05:03 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
Sawan from today, four mondays in this month
कांवरियों की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

भगवान शिव का अति प्रिय पावन महीना सावन बुधवार को पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र में शुरू होगा। सुबह 4 बजे से सभी शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु भगवान भोले नाथ का जल, दूध, गंगाजल आदि से अभिषेक करेंगे। कांवर यात्रा भी निकाली जाएगी। इस बार सावन में चार सोमवार पडे़ंगे।

विज्ञापन


अपने आराध्य की सेवा और उनकी आराधना के लिए भक्तों ने सभी छोटे-बडे़ शिवालय सजा लिए हैं। रंग बिरंगी बिजली की झालरें लगा दी हैं और रंग रोगन भी कर दिया है। शिव भक्ति के लिए सावन का महीना विशेष महत्व का रहता है। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार सावन की शुरुआत पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र में होगी। इस दौरान शोभन और सिद्धि योग रहेगा, जो शुभ है।
विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे के बाद उत्तराभाद्र पद नक्षत्र लग जाएगा। इस बार सावन में चार सोमवार पडे़ेंगे। इनमें पहला 22 जुलाई को, दूसरा 29 जुलाई को, तीसरा 5 अगस्त को तथा चौथा 12 अगस्त को पडे़गा। शिव भक्ति के लिए सोमवार अति पावन दिवस रहता है। इधर महानगर के शिवालयों में रुद्राभिषेक, जल अभिषेक और अनुष्ठानों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, दीक्षित बाग स्थित शिव मंदिर, गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर, बड़ागांव गेट स्थित भूतनाथ मंदिर, ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर आदि में सुबह 4 बजे से अभिषेक शुरू हो जाएगा। बड़ागांव गेट बाहर स्थित राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर में सभी श्रद्धालुओं के पूजा व अभिषेक की सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी अजीत राय ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed