फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   save water in habit than save

आदत में लाना होगा पानी बचना, तभी होगा जल संचय

Sat, 01 Dec 2018 01:07 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 01 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
save water in habit than save
watter wastage
पानी बचाना जब तक आदत में शामिल नहीं होगा, तब तक जल संचय करना बेमानी है। जल संवर्धन के जो भी कार्य किए गए, उनको लोगों से साझा किया जाए। ताकि, जागरूकता से ही लोगों को जल संचय के लिए प्रेरित किया जा सके। यह बात शुक्रवार को पैरा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के संयुक्त सचिव नीतिश्वर कुमार ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने ललितपुर में जल सहेलियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जल सहेलियों की फिल्म बनाकर उसे दूसरों को दिखाया जाए। इससे अन्य क्षेत्रों की महिलाएं भी आगे आएंगी। देश भर में लगभग 617 जिले ऐसे हैं, जहां जलसंकट निकट है। इन जिलों के लगभग एक हजार ब्लाक में परिवर्तन लाना होगा, ताकि जल दोहन न हो सके। 617 जिलों में सबसे पहली कार्यशाला झांसी में हुई। मानसिकता और दृष्टिकोण में बदलाव के साथ ही आचार-विचार में परिवर्तन लाने से ही जल दोहन रोकने व जलसंचय का कार्य हो सकता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने मंडल की भौगोलिक संरचना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां पानी की विकट समस्या है, परंतु 2018 में अच्छी वर्षा होने से सभी नदियां, तालाब व बांध पूर्ण क्षमता के साथ भर गए है। ड्रिप इरीगेशन व स्प्रिंकलर के माध्य से सिंचाई काफी लाभदायक है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने इस बार पर्याप्त बारिश होने से पानी की शिकायतें कम आ रही है। बुंदेलखंड में जल संचय के लिए जागरूकता के अभाव से समस्या अधिक है। यहां पानी पंचायत प्रत्येक गांव में प्रभावशाली ढंग से कार्य कर सकती है। उन्होंने क्षेत्र में ड्रिप व स्प्रिंकलर को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सैयर के ग्राम प्रधान कामता प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में मिट्टी हार्ड है, जिससे खुदाई नहीं हो पाती है। सुझाव दिया कि यदि मशीन से मिट्टी खोदने की अनुमति मिल जाए तो कार्य बेहतर होगा। परमार्थ सेवा संस्थान से जल सहेजी पुष्पा और रामवती ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए कुआं साफ करने की बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय तीन के छात्र- छात्राओं ने पानी बचाओ- जीवन बचाओ पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। संयोजन डा. नीति शास्त्री ने किया। कार्यशाला का संचालन वीरेंद्र सिंह व आभार निदेशक गिरिराज गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed