{"_id":"67a124435dcae458ff0d4d1c","slug":"saurabh-hits-830-feet-round-kick-applies-to-guinness-world-records-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-487120-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सौरभ ने 8.30 फीट राउंड किक मारी, गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सौरभ ने 8.30 फीट राउंड किक मारी, गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में किया आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अखिल भारतीय जीत कुने डो मार्शल आर्ट एसोसिएशन झांसी के खिलाड़ी सौरभ कुशवाहा ने 8.30 फीट ऊंचाई पर राउंड किक मारकर रिकॉर्ड कायम किया है। वह अब इसको गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। जो स्वीकार कर लिया गया है।
सचिव दीपक वर्मा ने बताया कि साैरभ कुशवाहा ने 8़ 30 फीट पर 360 डिग्री राउंड किक मारकर पहला चरण पास कर लिया है। अब फाइनल चरण पास करने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। उनका आवेदन फार्म स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि सौरभ अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं। जिसमें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस मौके पर अध्यक्ष रोहित पांडे, संरक्षक बृजेंद्र यादव, राजा भैया, ललित कुशवाहा, देवेंद्र कुमार, राजा ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन