फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saurabh and Jyoti's sticks will work magic in Hockey India League

Jhansi News: हॉकी इंडिया लीग में सौरभ और ज्योति के स्टिक का चलेगा जादू

Sun, 29 Dec 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Saurabh and Jyoti's sticks will work magic in Hockey India League

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। आईपीएल की तर्ज पर हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी इंडिया लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिससे क्रिकेट की तरह हॉकी खिलाड़ियों को नया आयाम मिलेगा। सात साल बाद हॉकी इंडिया लीग के शुरू होने खिलाड़ियों को प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस प्रतियोगिता में झांसी के अंतरर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद और भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान व गोल्ड मेडल विजेता ज्योति सिंह भी दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम की ओर से खेलेंगी। प्रतियोगिता में आठ टीमें पुरुष व चार टीमें महिला हॉकी खिलाड़ियों की होंगी।



हाल ही में मस्कट में आयोजित एशिया जूनियर महिला हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जिताने वाली ज्योति सिंह हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित हॉकी इंडिया लीग में खेलेंगी। उनका दिल्ली एसजी पाइपर्स से खेलने का दो लाख रुपये में अनुबंध हुआ है। इस प्रतियोगिता में पहली बार चार टीमों की महिला लीग भी शुरू की जा रही है। महिला लीग की शुरुआत 12 जनवरी से झारखंड के रांची में आयोजित होगी। वहीं 26 जनवरी को शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में झांसी के नई बस्ती के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद भी हॉकी इंडिया लीग में प्रतिभाग करेंगे। उनका दिल्ली एसजी पाइपर्स की पुरुष हॉकी टीम में खेलने के लिए पांच लाख रुपये का अनुबंध हुआ है। इसमें पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed