फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Conspiracy to demolish Shatabdi Express in Jhansi

झांसी में शताब्दी एक्सप्रेस को गिराने की साजिश, पटरी पर रख दिए थे पत्थर

Sun, 20 Dec 2020 12:29 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to demolish Shatabdi Express in Jhansi
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

अराजक तत्वों ने झांसी-करारी के बीच पटरी पर पत्थर रखकर हबीबगंज से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को गिराने की साजिश की। इंजन के पत्थर से टकराते ही चालक ने ट्रेन को मौके पर रोक दिया। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम हबीबगंज से नई दिल्ली जाने वाली 02001 शताब्दी एक्सप्रेस झांसी से दतिया की तरफ बढ़ रही थी। शाम 6.36 बजे करारी स्टेशन के नजदीक किलोमीटर नंबर 1131/12 पर ट्रेन के इंजन से तीन पत्थर टकरा गए।
विज्ञापन


किसी वस्तु के इंजन से टकराने की आवाज आने पर चालक ने ट्रेन को मौके पर रोक दिया। सूचना पर लोको निरीक्षक व रेल पथ निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। सब कुछ ठीक होने पर ट्रेन को 6.43 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एके यादव ने मय फोर्स के मौके पर पहुंच कर जांच की। पटरी के पास पांच से दस किलो के तीन पत्थर पड़े मिले। आरपीएफ पत्थर रखने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed