फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sasural ke logo ne mahila ko aaj se jalaya, moot

ससुराल के लोगों ने महिला को आग से जलाया

Thu, 27 Jun 2019 08:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
sasural ke logo ne mahila ko aaj se jalaya, moot
police - फोटो : demo
ससुराल के लोगों ने महिला को आग से जलाया, मौत
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली क्षेत्र के सूजे खां खिड़की में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने एक विवाहिता को आग से जलाकर मार डाला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लहचूरा थाना क्षेत्र के गांव धमना पायक निवासी जगदीश प्रसाद सोनी ने अपनी बेटी रजनी देवी की शादी 18 फरवरी 2018 को कोतवाली क्षेत्र के बाहर सूजे खां खिड़की विश्वपुरम कॉलोनी निवासी मुकेश सोनी के साथ की थी। बुधवार की सुबह वह आग से बुरी तरह झुलस गई। ससुराल के लोगों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके के लोग झांसी आ गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर रजनी के पिता जगदीश प्रसाद सोनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की पांच लाख रुपये से अधिक की शादी की थी। इसके बाद भी ससुराल के लोग कार और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। यह बात उनकी बेटी कई बता चुकी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति मुकेश सोनी के साथ ही मुन्ना, अशोक, बीनाबाई, पूजा देवी व सुनील सोनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed