{"_id":"60887e698ebc3e8dc314bd9a","slug":"saste-dhamo-par-bechne-par-majbur-dehat-news-jhs1940000153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले मार्केट में सस्ते दामों पर गेहूं बेचने को विवश किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले मार्केट में सस्ते दामों पर गेहूं बेचने को विवश किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरगांव । गल्ला मंडी के बंद होने के बाद अब किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर लगाना पड़ रहा है लेकिन वहां पर इतनी अधिक भीड़ है कि चार चार दिन से ट्रैक्टर खड़े हैं। उनकी तुलाई नहीं पा रही है। एफसीआई केंद्र पर चार दिन से तुुलाई बंद पड़ी है , जिससे परेशान किसान अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए 1600 रुपये क्विंटल खुले मार्केट में बेच रहा है।
चिरगांव नगर में स्थित गल्ला मंडी में शासन द्वारा चार गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं ,जिन पर करीब सौ से अधिक ट्रैक्टर तुलाई के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर तुलाई की गति बहुत धीमी होने के कारण किसान परेशान हैं, जिन किसानों के पास स्वयं का ट्रैक्टर है वे तो मंडी में आकर खड़े हो जाते हैं, जिनके पास ट्रैक्टर नहीं है वे कब तक भाड़ा देंगे , ऐसी हालत में जिस भाव मार्केट में बिक रहा है वे बेच कर चले जाते हैं ।
ग्राम ध्वानी के सुरेंद्र दांगी ने बताया कि एफसीआई केंद्र पर सात दिन से पड़े हैँ उनका नंबर टोकन भी था लेकिन आज तक तुलाई नहीं हुई है , चार दिन से पूरी तरह तुलाई बंद है न ही केन्द्र प्रभारी फोन उठा रहे हैं और न ही आ रहे हैं । गुलारा के कृषक शिवम ने बताया कि छोटे किसान हैं। केवल 25 क्विंटल गेहूं बेचना है। 23 अप्रैल का टोकन था अब तक तुलाई नहीं हो सकी है। तुुलाई के इंतजार में आज भी केंद्र पर बैठे हैं ।